Stock Market Today : शेयर बाजार में बिकवाली का माहौल बना हुआ है, जिससे साप्ताहिक शुरुआत नकारात्मक रही है। सेंसेक्स 500 प्वाइंट्स तक गिरा है। ऑयल और गैस के अलावा मेटल स्टॉक्स में भारी प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली है। हालांकि, बाजार की चौड़ाई सकारात्मक बनी हुई है।
371 स्टॉक्स में अपर सर्किट
समाचार लिखे जाने तक, BSE पर 370 स्टॉक्स में अपर सर्किट लगे थे, जबकि 252 स्टॉक्स साल की ऊंचाई पर पहुंच गए थे। 11:15 बजे तक कुल 4022 स्टॉक्स में से 2291 स्टॉक्स में सुधार और 1588 स्टॉक्स में गिरावट दिख रही थी, जो बाजार की चौड़ाई सकारात्मक दर्शाता है।
सेंसेक्स में गिरावट, निफ्टी भी डाउन
सेंसेक्स और निफ्टी सुबह के सत्र में बिकवाली के कारण नीचे गए थे। सेंसेक्स 532.82 प्वाइंट्स गिरकर 81600.30 पर आ गया था। 11:20 बजे तक, यह 450.70 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था। सेंसेक्स पैक में इंडसइंड बैंक और बजाज फाइनेंस को छोड़कर बाकी सभी 28 स्टॉक्स में 2% तक की गिरावट देखी गई। दूसरी ओर, निफ्टी 24600 के महत्वपूर्ण सपोर्ट को बनाए रखने की कोशिश कर रहा था और 11:20 बजे तक यह 126.15 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ ट्रेड हो रहा था।
स्मॉलकैप और मिडकैप में निवेशकों को आज मुनाफा
स्मॉलकैप और मिडकैप सेगमेंट में आज सकारात्मक रुझान देखने को मिल रहे हैं, जिससे निवेशकों को मुनाफा हो रहा है। BSE स्मॉलकैप इंडेक्स 147.39 और मिडकैप इंडेक्स 141.33 प्वाइंट्स के सुधार के साथ कारोबार कर रहा था। स्मॉलकैप की कई स्क्रिप्स में 20% तक का अपर सर्किट लगा था।